फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुजल और अंजना चुने गए सर्वश्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
डिग्री कालेज ददाहू की एथलेटिक्स मीट में विजेता प्रतिभागी मुख्यातिथि के साथ।संवाद
विज्ञापन
माई सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन


ददाहू कॉलेज में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काॅलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। सुजल और अंजना को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।

लड़कों की 100 मीटर दौड़ में पीयूष पहले, सुजल दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में अंजना प्रथम, बिट्टू द्वितीय और स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में सचिन पहले, सुजल दूसरे व मुकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में अंजना प्रथम, स्नेहा द्वितीय व मोनिका तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में सुजल पहले, रघुवीर दूसरे व विवेक तीसरे स्थान पर रहे। जबकि में अंजना प्रथम, बिट्टू द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


लड़कियों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंजना प्रथम, मोनिका द्वितीय असैर प्रीतिका ने तृतीय, लड़कों में परविंद्र सिंह पहले, सुजल दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की लंबी कूद स्पर्धा में स्नेहा प्रथम, अंजना द्वितीय और इशिता ने तृतीय स्थान, लड़कों में सुजल पहले, पीयूष दूसरे और विवेक ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट प्रतियोगिता में परविंद्र सिंह प्रथम, मुकेश द्वितीय और मयूर ने तृतीय, जबकि लड़कियों में अंजना पहले, प्रीतिका दूसरे व मोनिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


डिस्कस थ्रो स्पर्धा में अंजना पहले, स्वाति दूसरे व स्नेहा तीसरे और लड़कों में परविंद्र सिंह पहले, धनवीर दूसरे व शुभम तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. मनोज, कृष्ण दत्त पीटीए अध्यक्ष खेमा नंद शर्मा, नंद लाल शर्मा, प्रो. नीलम कुमारी, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. मिल्ला राम चौहान, प्रो. सुरमया गुसाईं, प्रो. बबीता मेहता,अधीक्षक आकाश बिश्नोई व विजय बनेर सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें