फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तू तो बोसी गोई बांठणे मेरे जिओ दी...गीत पर झूम बच्चे और लोग

विज्ञापन
बनेठी स्कूल में आयोजित वा​षिक समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


बनेठी स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह, नवाजे होनहार

ईशिता और अरुण ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ गर्ल और ब्वाय का खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन कार्यक्रम के मुख्यातिथि और बीईईओ सुरला बलबीर चौधरी, बनेठी पंचायत की प्रधान बीना शर्मा, समाजसेवी प्रेमपाल ठाकुर, शिरगुल मेला कमेटी के प्रधान संतोष ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश विशिष्ट अतिथि रहे।

प्रधानाचार्य संजय कुमार ने स्कूल की वर्ष भर की उपलब्धियों और कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बाधां। जमा दो कक्षा की छात्राओं ने तू तो बोसी गोई बांठणे मेरे जिओ दी, नई आइंदा, नई आइंदा, नोखरा तेरा समेत अन्य पहाड़ी गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किया। इस दौरान बच्चों और लोगों ने भी जमकर ठुमके लगाए। बच्चों ने चार युग की कथाएं, योगासन, पंजाबी गिद्दा, रामायण, पंजाबी नृत्य और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


मुख्यातिथि मनीष जैन और अन्य विशेष अतिथियों ने शैक्षणिक, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार छात्रों को सम्मानित किया। ईशिता शर्मा और अरुण ठाकुर को बेस्ट गर्ल और ब्वाय चुना गया। संवाद हाउस को बेस्ट हाउस चुना गया। शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर मोहित ठाकुर, प्राची ठाकुर, कंगना ठाकुर, वंशिका शर्मा, काजल ठाकुर, ईशिता पुंडीर और भवानी ठाकुर को सम्मानित किया गया।
वंशिका, अक्षित शर्मा, अशिता पुंडीर, खुशी गौतम, वंशिका शर्मा, कोमल, महक, अंशिका पुंडीर और कृतिका पुंडीर को अधिकतम उपस्थिति, अमित ठाकुर और रितिका को नारा लेखन, अक्षित और ईशिता को वादविवाद, पर्व और कनिका को पेंटिंग, परिधि और कृतिका को सलोगन राइटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अक्षी, सिमरन, मोहित ठाकुर, वैश्नवी, अक्षित, दीपिका, कृतिका, श्वेता, खुशी, मुस्कान को भी सम्मानित किया गया। खेल गतिविधियों में कंगना, सिमरन, अक्षित शर्मा, सार्थक, रितिक, देव, ओजल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मंच संचालन ओपी शर्मा व गीता सैनी और स्वागत जगत राम शर्मा ने किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष सुभाष शर्मा, एसएमसी के सदस्य, स्कूल स्टाफ, अभिभावक, पंचायत, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और लोग मौजूद रहे।

.....संवाद

बनेठी स्कूल में आयोजित वाषिक समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें