फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंशिका सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर-भारापुर में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर भारापुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वेली आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड के निदेशक नवीन अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्यातिथि और पंचायत प्रधान ज्ञान चंद चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्या ममता कुमारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिमाचली नाटी, भंगड़ा, गिद्दा और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया। अंशिका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष मंजू देवी, स्कूल स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन


.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें