सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन का वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके बांधा खूब समां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू तोमर ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदोपरांत प्रधानाचार्य अमोदित सिंह तोमर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।
इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सबसे पहले मुस्कान, वैभवी, आरवी व दोस्तों ने सरस्वती वंदना पेश की। कनिका, मनन्त, कविता, अवनी, दिव्यांशी आदि ने रामलला.., पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने एबीसी गीत, तेरी बातों में ऐसा.., ओ माई फ्रेंड गणेशा.., गीतों पर नृत्य किया। कनिष्क, हर्ष, मयंक, जरीन, सिमरन, लक्ष्य आदि ने कृष्ण-सुदामा मिलन पर लघु नाटिका पेश कर सबका दिल जीत लिया।
वैभवी, इवांशिका, मयंक, अवनी, तनिष, लक्ष्मी, छवि आदि ने अंग्रेजी नाटिका.., विवेक, हुजाफिया, व्योम, अक्षय, विनायक आदि ने पहाड़ी नाटी.., लक्ष्मी, हिमालिका, अर्शी आदि ने हरियाणवी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। यज्ञ, शिवम, शहबाज, हरप्रीत, बलजोत, शहबाज, देवांश, गगनदीप व जसमीत ने फन्नी डांस और भांगड़ा की प्रस्तुति दी। आखिर में हिमालिका, साक्षी, अवनी, सिमरन, आरूषी व सखियों ने सामूहिक नाटी डालकर तालियां बटोरीं।
अंत में मुख्यातिथि डॉ. राजीव बिंदल ने शिक्षा सत्र 2023-24 और 2024-25 में शिक्षा, खेल व दूसरी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसमें अवनी ठाकुर, अर्शी, हिमालिका, वैभवी, लक्ष्मी, जरीन, तनीष, आरवी, मनन्त, विहान, विनायक शर्मा, जसप्रीत, जिशान अली, गगनदीप, माही ठाकुर, कबीर, आरवी भट्ट, छवि, सिमरन, साहिब कौर, साक्षी त्रिवेदी, कृतिका, अवनी, इवंशिका, हंसवी शर्मा, आरोही, लव्यांश, सरवजीत कौर, कविता, हंस पुनिया को पुरस्कृत किया।
इसके अलावा गुरसिमरन कौर, लविश ठाकुर, निधि निंटा, सृष्टि शर्मा, विनायक कश्यप, शिवांश ठाकुर, विहान सिंह, व्योम शर्मा, अरित चनालिया, दिव्यांशी कश्यप, मो. हुजैफा अली, जसमीत सिंह, इवांशिका, भव्या ठाकुर, हशवी शर्मा, अरमान मलिक, तनिष मोहिंदरा आदि को भी पुरस्कृत किया गया।
संवाद
सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन में वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन में वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद