सचित्र (शिक्षा पेज नंबर 5 की लीड़ खबर, कृप्या पूरी लगाएं)
अंकित चौहान और विपाशा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा
क्यारी स्कूल के वार्षिक समारोह में उपप्रधान रणवीर सिंह ठाकुर ने नवाजे मेधावी
नाटी का चस्का बुरा.., पहाड़ी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मंच पर नचाया
संवाद न्यूज एजेंंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें पंचायत के उप-प्रधान रणवीर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतन सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक विपन कुमार ने किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
इसके बाद बिपाशा, यश, चेतना व पूजा ने सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गीत व वंदेमातरम की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य नारायण सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। मीनाक्षी, काजल व सहेलियों ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी.., गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। हिमानी व मनीषा ने राधा-कृष्ण नृत्य, अभय, प्राची व कार्तिक ने नाटी का चस्का बुरा.., विपाशा, यशू व सखियों ने हरियाणवी गिद्दा पेश किया। हिमांशु ने ओ माई तेरी चुनरिया.., गीत सुनाया। रितु शर्मा ने सलाम उन शहीदों को.., गाकर भाव विभोर किया। तमन्ना, प्रिया, स्नेहा व प्राची ने हिमाचल गिद्दा, अंकित व दोस्तों ने भंगड़ा.., आयुषी, अनामिका व सखियों ने मुझे माफी करना ओ साईं राम.., पर नृत्य से दाद पाई। कर्ण, मिनाक्षी व दोस्तों ने जैसी करनी, वैसी भरनी.., लघु नाटिका, अंकित चौहान ने पहाड़ी बंदे तेरा नखरा.., नाटी से वाहवाही लूटी। प्राथमिक पाठशाला की छात्राओं ने लकड़ी की काठी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। यशू, विपाशा, दीपिका वर्षा की नाटी का चस्का बुरा.., पर डाली ने स्कूल स्टाफ और मुख्यातिथि को झूमने पर विवश कर दिया।
मुख्यातिथि ने विद्यालय को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी विद्यालय के विकास को राशि प्रदान की। अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें अंकित चौहान और विपाशा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा हिमांशू, सुमित, पूजा देवी, अजय, आदित्य, मोनिका, काजल शर्मा, रितु शर्मा, वैशाली, मिनाक्षी, हर्षवर्धन, सचिन, कर्ण, कुलदीप समेत अपनी कक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
उपप्रधानाचार्य द्रोपदी मोहिल ने सभी विशिष्ट सदस्यों का कार्यक्रम में आने के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर गणेश, महेंद्र सिंह, विपन कुमार, जगपाल सिंह, विक्रम सिंह, बबली देवी, शिवानी, लक्ष्मी शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय गीत के साथ वार्षिक समारोह का समापन हुआ।
संवाद