बच्चों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने को सरकार कृत संकल्प : नसीमा बेगम
कन्या स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि नसीमा बेगम और विशिष्ट अतिथि मुकेश बटारा ने पुरस्कार बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य एमआर वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकनृत्य, गिद्दा, राजस्थानी नृत्य, समूहगान व नशे के खिलाफ संदेश वाले नाट्य मंचन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृितक कार्यक्रम में राधारानी गीत पर नृत्य, लोकनृत्य, गिद्दा, राजस्थानी नृत्य, समूहगान, नशे मुक्ति पर नाट्य मंचन प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने मां काली महिमा, सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अध्यापिका मीनाक्षी टंडन ने किया।
मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा का स्तर बढ़ानेे व बच्चों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि कन्या स्कूल में बने परीक्षा हॉल में बिजली फिटिंग के लिए 1.42 लाख तथा स्कूल गेट से सरस्वती मां मूर्ति तक इंटरलॉक टाइल लगाने के लिए 2 लाख का बजट मंजूर करवाया गया है। आपदा के दौरान स्कूल में बने शौचालयों के धंसने से क्षति पहुंची थी। इसके लिए भी करीब 12 लाख बजट की मंजूरी हो चुकी है। रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष मुद्दा रखा गया है।
कार्यक्रम की मुख्यातिथि नसीमा बेगम, विशिष्ट अतिथि उद्यमी मुकेश बटारा, समाज सेवी केडी शर्मा, गुरनाम सिंह व अविनाश सैनी ने शिक्षा, खेलकूद समेत सह शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इनमें समीक्षा चौहान, अनामिका, पारुल, वंदना शर्मा, अंशु, उवर्शी, भारती राणा, सृष्टि, नंदनी रावत, परी, तमन्ना चौहान, पायल, रोशना, प्रिया, प्राची, अनुष्का, पृधी, आरुषी चौहान, सौम्या ठाकुर, प्रितिका, कुमारी प्राची, भावना, एंजल, आरती शर्मा, आकृति ठाकुर, तरुषी शर्मा, अदिति ठाकुर, अबिदा, अनिष्का कपूर और अनन्या
चौहान शामिल रहे। इसके अलावा गार्गी, कृतिका तोमर, इशिका, दिव्यांशी, सिद्दी, खूशबू, सौम्या ठाकुर, कृतिका, दिव्यांशी, स्मृति, अनिष्का, मनदीप कौर, तनिषा शर्मा, स्नेहा, वंदना, वर्षा शर्मा, ज्योति शर्मा, शालू, महक, मन्नत, आरुषी, दिव्यांशी चौहान, शगुन चौहान, आकृति, राजनंंदनी चौहान, सपना, कुमकुम, स्नेहा, प्रीति कुमारी, प्राची, शुभांजली तोमर समेत अन्य छात्राएं भी पुरस्कृत की गई।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पूनम खंतवाल, एसएमसी अध्यक्ष जयपाल शर्मा, कांता शर्मा, हेमा सैनी, मीनाक्षी टंडन, रमेश चौहान, जेपी तोमर समेत स्कूल के स्टाफ सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।
संवाद