फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में पशुओं में फैले लम्पी रोग पर काबू, 104 पशु हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
-115 पशुओं में मिले थे लक्षण तीन की मौत, आठ अब भी उपचाराधीन
विज्ञापन

-दस पंचायतों में करीब 2000 पशुओं का टीकाकरण, विभाग ने बढ़ाई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू क्षेत्र में पशुओं को चपेट में लेने वाले लम्पी रोग का प्रकोप फिलहाल नियंत्रण में है। क्षेत्र में अब तक 115 पशुओं में बीमारी के लक्षण सामने आए थे, जिनमें से 104 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, बीमारी के कारण तीन पशुओं की मौत हुई है, जबकि आठ पशुओं का उपचार अभी जारी है।
पशुपालन विभाग ने बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ टीकाकरण अभियान भी चलाया है। ददाहू क्षेत्र से जुड़ी 10 पंचायतों में अब तक करीब 2000 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग की ओर से प्रभावित पशुओं का उपचार करने के साथ पशुपालकों को दवाएं और आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी ददाहू डॉ. मयंक गौतम ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। प्रभावित पशुओं का उपचार किया जा रहा है और बीमारी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें