फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोनहाट में पशुपालकों को दिया वैज्ञानिक पशुपालन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-पशु स्वास्थ्य, प्रजनन एवं गौशाला प्रबंधन पर दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। पशुपालन विभाग की ओर से रोनहाट में दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग के विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार और डॉ. सुरेंद्र चौहान ने पशुपालकों को पशु प्रबंधन, पशु प्रजनन, पशु उत्पादन तथा गौशाला निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और उत्पादन के लिए गोशाला खुली, हवादार और सुविधाजनक होनी चाहिए। गोशाला का फर्श उबड़-खाबड़ होना चाहिए, ताकि पशुओं को फिसलन से बचाया जा सके। विशेषज्ञों ने बताया कि बछड़े के जन्म के तीसरे दिन कृमिनाशक दवा का प्रयोग करना चाहिए। पशुओं के बेहतर पाचन एवं स्वास्थ्य के लिए मक्की, जौ, सोयाबीन, गेहूं और काला चना जैसे पौष्टिक आहार देने की सलाह दी गई। उन्होंने पशुपालकों को खराब या पतला अनाज पशुओं को न खिलाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान गायों में 18 माह की आयु में गर्भाधान करवाने, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम तथा पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विभाग की ओर से पशुपालकों को पशु स्वास्थ्यवर्धक आहार वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें