सीडीपीओ राजगढ़ ने 18 नवंबर तक मांगे उम्मीदवारों से आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना राजगढ़ के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त हुए एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पांच आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरने की कवायद प्रारंभ कर दी है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन गर्ग ने इस आशय की सार्वजनिक सूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि आंगनवाड़ी केंद्र सेर मनोण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी केंद्र बडू साहिब-1, रिटबपाल, करगाणु, सेर मनोण व बेहड़ में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर तक आवेदन सादे कागज पर सभी प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपियों के साथ कर सकते हैं। जबकि इसके साक्षात्कार 27 नवंबर को एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद हेतु शैक्षणिक योग्यता जमा दो, आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय पचास हजार रुपए से कम होनी चाहिए।