फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में संच बडू साहिब रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में संच बड़ू साहिब रहा अव्वल
विज्ञापन

ग्राम स्वराज मंच अभ्युदय यूथ क्लब ने आयोजित की खेल स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत एकल अभियान के तहत ग्राम स्वराज मंच अभ्युदय यूथ क्लब ने राजगढ़ अंचल स्तरीय खेलकूद स्पर्धा आयोजित की। राजगढ़ के नेहरू मैदान में हुई इस स्पर्धा का शुभारंभ पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने किया। जबकि मान सिंह चौहान, विद्यानंद कश्यप और रणजीत सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
इस खेल स्पर्धा में 11 संचों की अंडर-16 वर्ग के 370 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में संच बड़ू साहिब पहले और संच हाब्बन दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में संच चायल पहले और संच हाब्बन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाग अभियान प्रमुख दिनेश कुमार, भाग ग्राम स्वराज प्रमुख मोहन ठाकुर, भाग समिति बंधु भाग अध्यक्ष दलबीर, भाग उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, अंचल अभियान प्रमुख रमेश ठाकुर, अंचल कार्यालय प्रमुख कपिल शर्मा, अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख रीता ठाकुर आदि मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें