बाल विज्ञान कांग्रेस में छाया एवीएन स्कूल, 10 ने जीते पुरस्कार
विजेता विद्यार्थियों का जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन : चंदोला
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमकोस्ट शिमला और उच्च शिक्षा विभाग सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाहन उपमंडल की बाल विज्ञान कांग्रेस में एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में जीत हासिल की।
प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में परीक्षित और देवांश ने पहला, हाई स्कूल तक की प्रश्नोत्तरी में अनुजकांत व अंकित ने दूसरा और वरिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी में निवेदिता व आयुष ने दूसरा स्थान अर्जित किया।
गणित ओलंपियाड के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में दिव्यांश ने प्रथम, कनिष्ठ वर्ग में साधना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्च वर्ग के एक्टिविटी कार्नर में अक्षत ने पहले स्थान पर बाजी मारी। मॉडल स्पर्धा में अक्षत और गौरेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य केके चंदोला ने कहा कि इस सभी का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है।
-संवाद