फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिला में एंबुलेंस सेवाएं ठप, सड़कों पर उतरे 108 और 102 कर्मी

विज्ञापन
नाहन में रोष रैली निकालते 108 और102 एंबुलेंस यूनियन के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जिले में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी दो दिन की पूर्ण हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शहर में रोष रैली निकाली। रैली का नेतृत्व यूनियन के प्रदर्शन अध्यक्ष सुनील दत्त ने किया, जबकि सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
एंबुलेंस कर्मचारी सुबह रानी झांसी पार्क में एकत्र हुए और वहां से डीसी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। रैली में कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। डीसी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने धरना दिया, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

यूनियन और सीटू पदाधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मेडस्वान फाउंडेशन कंपनी द्वारा वर्ष 2022 में नियुक्त किए थे। इससे पहले वर्ष 2010 में इन्हें जीवीके कंपनी ने नियुक्त किया था, लेकिन उस कंपनी की ओर से कर्मचारियों को छंटनी भत्ता, ग्रेच्युटी और अन्य देय लाभ नहीं दिए गए। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य मिशन इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है।
पिछली हड़तालों के बावजूद कंपनी ने न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया। यही कारण है कि इस बार दो दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया। सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार और एंबुलेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी सरकारी नियमानुसार वेतन, ओवरटाइम, छुट्टियां, वाहनों की मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, बीमारी के दौरान पूरा वेतन देने और हाईकोर्ट एवं श्रम विभाग के आदेशों का पालन करने में विफल रही, तथा यूनियन नेताओं के प्रति प्रताड़ना जारी रही, तो यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को अभी भी मात्र 10 से 15 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि 108 और 102 कर्मचारियों को चालक के समान वेतन प्रदान किया जाए। इस अवसर पर 108/102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह, हिमाचल किसान सभा से राजेंद्र ठाकुर, जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष संतोष कपूर, आशा, वंश गौतम, अशोक, अनिरुद्ध, बलदेव, जुल्फेकार अली, सीमा, रेखा, किरण, डिंपल, विजय, कुलदीप, पुष्पेंद्र, पंकज, राजेश, वीरेंद्र, शुभम, काजल, करिश्मा, मुकेश, विकास, राजीव, गौरव सहित कर्मचारी और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें