फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दाहन पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी पर महज 448 रुपये, सामग्री पर लाखों किए खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की दाहन पंचायत में पंचायत सदस्य ने विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सिरमौर को लिखित शिकायत सौंपी।
वार्ड नंबर तीन ब्राईला के सदस्य यज्ञदत्त शर्मा ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें विश्वास में लिए बिना उनके वार्ड में कई विकास कार्य करवाए गए, जिनमें भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्राईला में पक्की सड़क निर्माण के लिए मनरेगा के तहत नौ लाख 77 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे, जिसमें से नौ लाख 25 हजार रुपये सामग्री पर खर्च दिखाए गए, जबकि मजदूरी के नाम पर मात्र 448 रुपये का भुगतान किया गया। इसी तरह बथाऊधार से नालिया संपर्क मार्ग के लिए तीन बार अलग-अलग स्वीकृतियां लेकर करीब छह लाख रुपये खर्च किए गए। इसमें भी मजदूरी पर कम और सामग्री तथा पानी पर हजारों रुपये खर्च दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एंबुलेंस मार्ग पलटोग के लिए भी तीन चरणों में करीब साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए गए, जिसमें जेसीबी मशीन के बिल बनाए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन सभी कार्यों में नियमों का भारी उल्लंघन हुआ है। उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्यकारी खंड विकास अधिकारी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशों के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें