फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल कैंट नाहन में एल्बेंडाजोल की दवाई ​​खिलातीं बीएमओ डॉ. मोनीषा। संवाद
विज्ञापन
छूटे बच्चों को 28 अगस्त को घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा
विज्ञापन


सिरमौर जिले में 1.90 लाख बच्चों को दवाई खिलाने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली तथा छोटे बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी गई। जिले के सभी छह स्वास्थ्य खंडों में दवा खिलाई गई।
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत खंड स्तरीय कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय कैंट नाहन में आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने एक बच्चे को दवा खिलाकर किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जा रही है। धगेड़ा खंड में 39,218 बच्चों को यह दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

कैंट स्कूल में करीब 100 बच्चों को दवा खिलाई गई। जो बच्चे वीरवार को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 28 अगस्त को मॉप-अप राउंड के तहत घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दवा को लेकर कई लोगों में भ्रांतियां हैं, जबकि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। यह पेट में कीड़ों को पूरी तरह समाप्त करती है। इस अवसर पर डॉ. अंजू पुंडीर, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, खंड कार्यक्रम अधिकारी रोहित चौधरी, अनीता, मुख्याध्यापिका सीमा वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में 1.90 लाख बच्चों को दवा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि सिरमौर जिले में अभियान के तहत 1,90,000 बच्चों को एल्बेंडाजोल और 1 से 5 वर्ष तक के करीब 35 हजार बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें