फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डॉ. अजय गोयल ने 125वीं बार किया रक्तदान

विज्ञापन
रोटरी ब्लड बैंक सोसाइटी चंडीगढ़ की ओर से आयोजित  शिविर में 125वीं बार रक्तदान करते कालाअंब के डॉ
विज्ञापन
-बोले, जरूरत के समय काम आना सच्ची मानवता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पूनम नर्सिंग होम के प्रबंध निदेशक डॉ. अजय गोयल ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए 125वीं बार रक्तदान किया है। लंबे अरसे से निरंतर रक्तदान कर रहे डॉ. अजय गोयल उपचार के साथ-साथ रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी चंडीगढ़ की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेकर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस मौके पर शिविर आयोजकों ने उन्हें सम्मानित भी किया। डॉ. अजय गोयल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से विभिन्न शहरों में आयोजित रक्तदान शिविरों में नियमित रूप से हिस्सा लेते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे सीधे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझें और नियमित रूप से शिविरों में भाग लें। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय किसी के काम आना ही सच्ची मानवता की सेवा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें