फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाषण में सुहानी वर्मा, नारा लेखन में नेहा मेहता ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
राजगढ़ कॉलेज में एडस दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी और कॉलेज स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
राजगढ़ कॉलेज में एड्स दिवस पर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के रेड-रिबन क्लब एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय सोलन, पझोता, नौहराधार एवं राजगढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता सिविल अस्पताल राजगढ़ में कार्यरत आईसीटीसी काउंसलर आरती वोहरा ने एचआईवी एड्स संक्रमण, एकीकृत परामर्श केंद्र राजगढ़ बारे में विस्तृत जानकारी दी। रेड रिबन के अध्यक्ष मिताली कौशल ने क्लब की पिछले वर्ष की गतिविधियों के बारे में सबको अवगत करवाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोलन कॉलेज के विनीत प्रथम, राजगढ़ के पीयूष कुमार द्वितीय और पझोता कॉलेज की नेहा तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में राजगढ़ की छात्रा सुहानी वर्मा, सोलन की पारूल और दामिनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में राजगढ़ की नेहा मेहता ने प्रथम, सोलन के विनीत कश्यप ने द्वितीय और राजगढ़ की संचिता शर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर रेड-रिबन क्लब के संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार, एक भारत श्रेष्ठ भारत के संयोजक डॉ. शिव भारद्वाज डॉ. नरेंद्र ठाकुर, डॉ. सविता सहगल, डॉ. शशि किरण, प्रो. अमिता मेहता और प्रो. विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें