फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में किसानों ने स्ट्राबैरी का 3.50 करोड़ का किया कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे दाम मिलने से किसानों का स्ट्राबैरी के उत्पादन में बढ़ रहा रुझान
विज्ञापन

भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब के तहत आने वाले क्षेत्रों में इस वर्ष किसानों ने स्ट्राबैरी का उत्पादन कर 3.50 करोड़ का कारोबार किया है। यहां का मौसम इस फसल के लिए अनुकूल है। ऐसे में हर साल यहां इसका उत्पादन बढ़ रहा है। फसल के अच्छे दाम मिलने के चलते इस फसल की ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है। नवंबर में स्ट्राबैरी के पौधे लगाए जाते हैं। सीजन के शुरू में किसानों को 200 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिले। उत्पादन बढ़ने के बाद अब दामों में कमी आनी शुरू हो गई है। अब क्षेत्र में तापमान बढ़ने के कारण स्ट्राबैरी का फल छोटा पड़ने लगा है। इसके अलावा जो फल पक रहा है ज्यादा तेज धूप से सड़ने लगा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस साल धौलाकुआं, पांवटा साहिब, सूरजपुर, पुरूवाला, माजरा, कुंडियों, बहराल, बद्रीनगर सहित समूचे क्षेत्रों के 400 किसानों ने करीब 500 बीघा भूमि पर स्ट्राबैरी की फसल तैयार की थी। किसान रिशु चौधरी, नेकराम, राकेश चौधरी, बलवीर चौधरी ने बताया कि एक बीघा पर स्ट्राबैरी से एक लाख रुपये तक औसतन आय मिल जाती है। पुरूवाला निवासी सुलेमान ने बताया कि 10 बिस्वा भूमि पर स्ट्राबैरी लगाकर 70 हजार रुपये आय अर्जित की है। मेहनत के साथ 20 हजार रुपये खर्च आया है। स्ट्राबैरी से 3.50 करोड़ का कारोबार हुआ है। गेहूं की बात करें तो इसके उत्पादन में मात्र 5000 रुपये प्रति बीघा और गन्ना उत्पादन में एक साल के बाद एक लाख रुपये के आसपास प्रति बीघा औसतन आय प्राप्त होती है। इसलिए किसानों का रुझान अब नकदी फसलों की ओर बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें