3 करोड़ में बनने वाली मंडी परिसर में शुरू हुआ विस्तारिकरण का कार्य।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर मंडी समिति की पांवटा मुख्य मंडी में लगभग 3 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है। इस योजना में किसान, बागवानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को विस्तारीकरण कार्य प्रगति पर है, जिसमें दो नए ब्लॉक, करीब डेढ़ दर्जन शौचालय, बेहतर रास्ता, कंकरीट की दीवार और डिस्पेंसरी कक्ष में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
बता दें कि अगस्त 2020 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में 22 स्थानों पर करीब 198 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इसमें जिला सिरमौर की मुख्य मंडी पांवटा साहिब की योजना के विस्तारीकरण का शिलान्यास भी शामिल था। इस योजना पर लगभग तीन करोड़ रुपये बजट खर्च किया जा रहा है। इससे सिरमौर मंडी समिति परिसर पांवटा में विस्तारीकरण और निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
सिरमौर मंडी समिति अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि समिति के पास पांवटा मुख्य मंडी परिसर में करीब 37 बीघा भूमि है। करीब 3 करोड़ बजट की नई योजना का कार्य प्रगति पर है। योजना में 2 ब्लॉक में डेढ़, करीब 60 मीटर कंकरीट की दीवार, दर्जन से अधिक शौचालय बन रहे हैं। पांवटा सब्जी मंडी परिसर के लिए नई सड़क, नए गेट, मंडी परिसर में कच्ची भूमि पर टाइलवाला रास्ता, आढ़तियों के 3 नए शैड, आधा दर्जन लेबर हट, विश्राम गृह और कार्यालय का जीर्णोद्धार हो रहा है। मुख्य मंडी के शैड फर्श पर कोटा स्टोन बिछाने की योजना में शामिल है।
उधर, हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार हर जिले, हर वर्ग और क्षेत्र का एक समान विकास करवा रही है। सिरमौर मंडी समिति परिसर के विस्तारीकरण योजना पर शिलान्यास के बाद करीब तीन करोड़ बजट खर्च हो रहा है। जिला के किसान-बागवानों और आढ़तियों को परिसर में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
----------------------