-नए सत्र 2026-27 के लिए इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पंप ऑपरेटर व कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब स्थित गैलेक्सी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस शैक्षणिक सत्र में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पंप ऑपरेटर और कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स में छात्र-छात्राएं प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है।
संस्थान के निदेशक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गैलेक्सी आईटीआई पिछले 25 वर्षों से क्षेत्र में लगातार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। गैलेक्सी आईटीआई भारत सरकार और हिमाचल सरकार (डीजीटी एंड एनसीवीटी) की ओर से मान्यता प्राप्त है। वर्ष 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी कोर्स सरकारी नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त हैं। संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से भत्ता मिलता है।
उन्होंने बताया कि संस्थान से इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पंप ऑपरेटर व कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स में शिक्षा प्राप्त कर हजारों छात्र सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा जिले के आसपास औद्योगिक इकाइयों में भी साक्षात्कार देकर और नौकरी प्राप्त करके अपनी व परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।
संवाद