फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 6 ट्रक जब्त

विज्ञापन
पांवटा साहिब में अ‌वैध खनन सामग्री से लदे ट्रक जिन्हें जब्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
पुलिस नाके में बाहरी राज्यों के ट्रकों के दस्तावेज जांचे
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने देर रात अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नाके के दौरान खनन सामग्री से भरे ट्रकों के दस्तावेज जांचे गए। दस्तावेज पूरे न होने पर छह ट्रकों को जब्त कर लिया गया।
पांवटा साहिब पुलिस ने देर रात विभिन्न स्थलों पर नाके लगाए थे। इस दौरान क्रशरों से आने वाले वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान छह ट्रकों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने सभी ट्रकों को जब्त कर थाना परिसर के सामने मैदान में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक क्रशर चल रहे हैं। यहां से रेत, बजरी और अन्य सामग्री की आपूर्ति उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में की जाती है। बाहरी राज्यों से आने वाले बड़े ट्रक क्रशर सामग्री लेकर जाते हैं। इनमें अवैध खनन की आशंका बनी रहती है। इसके मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

नाके के दौरान खनन सामग्री से भरे ट्रकों के दस्तावेज जांचे गए। दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर आधा दर्जन ट्रकों को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-मानवेन्द्र ठाकुर, डीएसपी पांवटा साहिब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें