फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डेबिट कार्ड बदलकर पैसे निकालने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने हिमाचल निवासी आरोपी को पंजाब के जीरकपुर से किया था गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में एक बुजुर्ग व्यक्ति से डेबिट कार्ड बदलकर 74 हजार रुपये निकालने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी जिला हमीरपुर के मकड़, परेरे, बड़सर निवासी निखिल ठाकुर को 20 मई तक 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में अनुप आनंद भटनागर, निवासी विला राउंड ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 अप्रैल को एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम से पैसे निकालने के दौरान किसी व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड चोरी करके अंकित चौहान नाम के किसी अन्य एटीएम कार्ड से बदल दिया और उस अज्ञात व्यक्ति ने इनके खाता से डेबिट कार्ड के माध्यम से 7,4000 रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने 15 मई को आरोपी व्यक्ति निखिल ठाकुर को जीरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सावधानी से करें मोबाइल का प्रयोग : एसपी
पिछले कुछ समय से जिला में सामने आ रहे ठगी के मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने जिला के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें और सोशल मीडिया से एहतियात बरतें। उन्होंने कहा कि कोई भी अनावश्यक एप्लीकेशन मोबाइल पर डाउनलोड न करें। अपनी कोई निजी जानकारी और बैंक खाते से संबंधित जानकारी एटीएम के पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। मोबाइल पर अजनबी नंबर से कॉल या वीडियो कॉल आती है तो उसे न सुने। यदि गलती से फोन उठा ही लें तो जैसे ही पता चले कि फोन किसी अजनबी का है तो उसे तुरंत काट दें। किसी तरह की चैटिंग भी अजनबी नंबर से न करें अन्यथा कभी भी साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें