हरियाणा के जिंद के लिए जरूरी.
.................................
मेलियों में नाकाबंदी के दौरान वाहन से 54.4 किग्रा चूरापोस्त बरामद
नशा तस्करों ने गाड़ी की डिक्की में छिपा रखी थी नशे की खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने मेलियों के समीप नाकाबंदी की थी। माजरा से पांवटा की तरफ जा रही हरियाणा नंबर की एक क्रेटा कार को तलाशी के लिए रुकवाया। कार की डिक्की से 54.4 किग्रा चूरापोस्त बरामद हुआ। कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। माजरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार माजरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। सूचना मिलते ही माजरा थाना के मुख्य आरक्षी भागवत प्रसाद की टीम ने पांवटा साहिब सैनवाला से कालाअंब एनएच मार्ग पर नाका लगाया। पांवटा से माजरा की तरफ आ रही कार एचआर-14पी-9300 की तलाशी ली गई। कार सवारों विशाल शर्मा (29) सांवरिया लाल निवासी गांव , डाकघर एवं तहसील डुंगला जिला चितौडगढ़ राजस्थान, शंभूलाल मीणा (21) पुत्र कानू लाल निवासी गांव खेडा अली राज डाकघर पीराना तहसील डुंगला जिला चितौडगढ़ राजस्थान, जितेंद्र (30) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव एवं डाकघर मनोहरपुर तहसील जिला जिंद हरियाणा और राजस्थान निवासी चौथा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान माजरा पुलिस को कार से 54.402 किग्रा चूरापोस्त बरामद हुआ है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है।