व्यक्ति से 66 नशीले कैप्सूल बरामद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला थाना पुलिस ने नाके के दौरान बाइक सवार सिंघपुरा निवासी प्रताप सिंह से 66 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि की है। संवाद
व्यक्ति 18 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर पुरुवाला में नाका लगाया। इस दौरान रामपुर भारापुर निवासी सुल्तान की तलाशी ली गई। 18 ग्राम स्मैक मिलने पर सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि की है। संवाद
व्यक्ति से 74 ग्राम अफीम बरामद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर बातामंडी घुतनपुर मार्ग पर नाका लगाया। बारिश में एक घर के छज्जे के नीचे खड़े ग्राम बातामंडी निवासी उमर की तलाशी ली गई। 74 ग्राम अफीम बरामद हुई। उमर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि की है। संवाद