फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तारुवाला स्कूल के पास हादसों का खतरा, सुरक्षा इंतजाम की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-707 पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करते हैं सैकड़ों बच्चे
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला के मुख्य गेट के पास एनएच-707 पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। सुबह और दोपहर स्कूल के समय सैकड़ों बच्चे हाईवे पार करते हैं, जबकि इसी दौरान तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है। स्थानीय लोगों ने इस स्थान को संभावित ब्लैक स्पॉट बताते हुए सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

समाजसेवी हेमराज राणा, रामभज तोमर, दिनेश शर्मा, बाला शर्मा, सुनील ठाकुर व नरेश कुमार ने इस संबंध में एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्कूल गेट के पास ट्रैफिक पुलिस या होमगार्ड की स्थायी तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल के अलावा आसपास के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल को सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों की आवाजाही बढ़ी है। स्कूल गेट के पास वाहनों की भीड़ के कारण कई बार जाम की स्थिति बनती है।
उन्होंने कहा कि तारुवाला से राजबन तक कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन स्कूल के सामने कोई स्पीड ब्रेकर या चेतावनी बोर्ड नहीं है। श्रीराम चौक के आसपास पहले भी हादसे हो चुके हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए यहां जल्द उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामपाल, राजेश चौहान और परविंद्र सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों को अभिभावकों को खुद हाईवे पार करवाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना स्कूल गेट पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें