फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Mon, 22 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नाहन निवासी एक कारोबारी बाइक सवार की सोमवार सुबह कालाअंब के समीप ट्रैक्टर के साथ हुई जोरदार टक्कर में मौत हो गई। हादसे का शिकार रजनीश पुत्र दीनानाथ निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन अपने फार्म हाऊस सढ़ोरा हरियाणा की ओर जा रहा था। इस दौरान कालाअंब स्थित तारपीन फैक्टरी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर नंबर एचआर-04सी-7178 के चालक कालाअंब निवासी विवेक कुमार ने इसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे रजनीश के सिर का एक हिस्सा उड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर टैक्टर चालक विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के शिकार रजनीश की पहचान होने के बाद नाहन के अमरपुर मोहल्ला से परिजन और दर्जनों लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नाहन अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279 एवं 304ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें