फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता चालक का शव कुएं से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। शिमला जिला के चौपाल को जाने वाले सनौरा-नेरीपुल सड़क पर क्यार के समीप हुए सड़क हादसे में लापता चालक का शव तीन दिन बाद कुएं से बरामद हुआ। शनिवार को पुलिस के सर्च आपरेशन के दौरान करीब 12 बजे शव मिला। पुलिस ने लायकराम (38) निवासी क्यार (भुज्जल) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि क्यार के समीप वीरवार शाम एक पिकअप के खाई में गिरने के बाद उसके चालक का कोई पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार को भी पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के आसपास चालक नहीं मिला। इसको लेकर चौपाल निवासी अतुल ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि उनकी पिकअप जीप नंबर एचपी08-2237 सेब लेकर परवाणू के लिए गई थी। लेकिन, रात को वापस नहीं पहुंची। लोगों ने शुक्रवार को पुलिस को सूचित किया कि पिकअप क्यार के पास पाताल खड्ड में गिरी है। मौके पर चालक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस दल ने शनिवार को 12 बजे लायकराम का शव कुएं से बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें