फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पांवटा कॉलेज परिसर में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पांवटा कॉलेज परिसर में की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले पर एबीवीपी पांवटा इकाई ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। इस मामले की न्यायिक जांच और आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई है।
एबीवीपी के सोलन विभाग संयोजक अभी ठाकुर का कहना है कि पश्चिम बंगाल में हुई यह घटना अपने आप में एक बहुत बड़ी घटना है। इससे डाॅक्टरों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। जहां डॉक्टर अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। कहा कि एबीवीपी ने आज पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं शिवानी चौहान, मनीष सामटा, वंशी भंडारी, साक्षी ठूंडू व जतिन कश्यप ने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच होनी बहुत जरूरी है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें