फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में एबीवीपी का हल्ला बोल

Tue, 09 Aug 2016 11:17 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पीजी कॉलेज नाहन में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। एसएफआई के राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान यहां हुए झगड़े के बाद मंगलवार को भगवा ब्रिगेड उग्र हो गई। एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एसएफआई पर कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। एसएफआई के खिलाफ भी नारे लगे।

एबीवीपी के अध्यक्ष पारस ठाकुर ने कहा कि एसएफआई के कार्यकर्ता कॉलेज का माहौल खराब करने में लगे हैं। बीते दिनों एसएफआई के कुछ कार्यकर्ता बाहरी लोगों को साथ लेकर जबरदस्ती कॉलेज कैंपस में घुसे और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू की। यह काफी निंदनीय है। मारपीट से एबीवीपी के आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसएफआई की इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कॉलेज का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। इसके लिए एसएफआई के कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। एसएफआई के कार्यकर्ता छात्रों को उकसाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कॉलेज कैंपस में रैली की शक्ल में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसएफआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निंदा की। इस मौके पर इकाई के पूर्व अध्यक्ष विनय छिंटा, सचिव कपिल शर्मा, विनोद शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर व तनुज शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें