सचिन ठाकुर अध्यक्ष और तनु ठाकुर बने इकाई मंत्री
शिलाई कॉलेज में एबीवीपी ने किया कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई(सिरमौर)। एबीवीपी ने शिलाई महाविद्यालय में वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के इतिहास और कार्यों से छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाया।
इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीनू चौहान ने चुनाव अधिकारी के रूप में 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सचिन ठाकुर को इकाई अध्यक्ष और तनु ठाकुर को इकाई मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई। जबकि विवेक शर्मा, कृतिका, सचिन व मनीष ठाकुर को उपाध्यक्ष, निकिता वर्मा, रचिन पुंडीर, अजय ठाकुर व प्रिया चौहान को सह मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा सचिन चौहान को सोशल मीडिया संयोजक, सान्या वर्मा को मीडिया संयोजक, अंजली ठाकुर को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, पूनम को राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक, राघव चौहान को एसएफडी संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं अभिषेक वर्मा को एसएफएस संयोजक, विशाल को खेलों भारत संयोजक, वंश को द्वितीय वर्ष प्रमुख, रिया को अध्ययन मंडल प्रमुख और अर्चना को बीए तृतीय वर्ष प्रमुख बनाया गया। इस दौरान जिला कार्यालय सह मंत्री गौरव भी मौजूद रहे।
-संवाद