फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अतिथि शिक्षक नीति का एबीवीपी ने किया विरोध

विज्ञापन
नाहन के उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करते एबीवीपी के छात्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। अतिथि शिक्षक नीति और मेडिकल कॉलेज नाहन को कांशीवाला स्थानांतरित करने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाहन में धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा को सरकार के इन निर्णयों के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा मंत्री से मांग की गई कि अतिथि शिक्षक नीति को स्थायी समाधान के साथ लागू किया जाए, जिससे शिक्षकों को सुरक्षा और स्थायित्व मिले।
विज्ञापन

साथ ही मेडिकल कॉलेज नाहन को कांशीवाला स्थानांतरित करने के निर्णय को वापस लेने की अपील की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा और विभाग सह-संयोजक अभी ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय कला मंच की प्रदेश संयोजिका शीतल सूर्यवंशी ने कहा कि यह नीतियां सरकार की छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं और यदि इन्हें जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ता वीनू, वंश भंडारी, कमल, निखिल, जतिन ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें