फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रमन शर्मा अध्यक्ष और प्रवीण ठाकुर बने मंत्री

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में एबीवीपी की नवगठित कार्यकारिणी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

अभाविप नाहन इकाई की नई कार्यकारिणी ने छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में किया गया। नई कार्यकारिणी में रमन शर्मा को इकाई अध्यक्ष और प्रवीण ठाकुर को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

कार्यकारिणी गठन के दौरान जिला संगठन मंत्री भागमल और चुनाव अधिकारी एवं प्रांत सह-मंत्री अभी ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों और छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


अभाविप पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। नई कार्यकारिणी भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी।
विज्ञापन


नवनियुक्त इकाई के अध्यक्ष रमन शर्मा और इकाई मंत्री प्रवीण ठाकुर ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थी परिषद की विचारधारा और ज्ञान, शील, एकता के ध्येय को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थी हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें