फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अनिकेत भंडारी अध्यक्ष, प्रियांशु बने इकाई मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा महाविद्यालय में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अनिकेत भंडारी को इकाई अध्यक्ष और प्रियांशु को इकाई मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी गठन के दौरान जिला संगठन मंत्री भागमल और चुनाव अधिकारी बृजेश मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं, पुस्तकालय, खेल मैदान सहित अन्य छात्रहित के मुद्दों को लेकर संगठन सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष अनिकेत भंडारी और इकाई मंत्री प्रियांशु ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे ‘ज्ञान, शील, एकता’ के ध्येय वाक्य के साथ विद्यार्थी हित में कार्य करेंगे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें