नाहन में विद्यार्थी परिषद ने मनाया 76वां स्थापना दिवस
स्थापना दिवस पर संगोष्ठी और मिष्ठान वितरण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन नगर इकाई ने 76वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर नाहन में संगोष्ठी आयोजित की। नाहन नगर अध्यक्ष नरेंद्र थापा ने कहा कि अखिल विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई 1949 से ही छात्र हित, समाजहित और राष्ट्रहित में काम करती आ रही है। मुख्यातिथि वरिष्ठ अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह अपने समय में छात्र हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि राजकुमार ने स्वामी विवेकानंद, प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसान्टा ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास, आंदोलन व समाज हित पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मिठाई भी वितरित की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान नाहन नगर मंत्री ऋतुल शर्मा, पूर्व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला संयोजक सूरत कपूर भी मौजूद रहे।
-संवाद