फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ग्रामीणों का आयुष पद्धति से किया उपचार, स्वर्ण प्राशन संस्कार भी कराया

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सेर जगास के ग्राम कोटली में आयुष ग्राम मेले के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



सेर जगास पंचायत के कोटली में आयुष विभाग ने लगाया आयुष ग्राम मेला

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत सेर जगास के ग्राम कोटली में मंगलवार को आयुष विभाग सिरमौर की ओर रो एक दिवसीय आयुष ग्राम मेला.., आयोजित किया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयोजित इस मेले में उपमंडलीय आयुष अधिकारी डॉ. प्रियंका सूद के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने विभिन्न आयुष पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

मेले में आए लोगों के लिए रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (शुगर) और हीमोग्लोबिन (एचबी) की निशुल्क जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श और आयुष पद्धति के तहत उपचार भी उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया। मेले के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्ण प्राशन संस्कार भी कराया गया। अभिभावकों ने इस पारंपरिक आयुर्वेदिक विधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में स्थानीय औषधीय पौधों के गुणों और उनके उपयोग की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आयुष विशेषज्ञों ने मर्म चिकित्सा के माध्यम से बिना औषधि के दर्द और अन्य रोगों के उपचार के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। अनुशस्त्र चिकित्सा पद्धतियों के अंतर्गत कपिंग और अग्नि कर्म का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह से देखा और इसके लाभों के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को निशुल्क औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें