फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा में शेक आउट ड्रिल से विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
पांवटा कॉलेज में आपदा जागरूकता दिवस आयोजित कार्यक्रम में जानकारी हासिल करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
-कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर जागरूकता दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से वर्ष 1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर आपदा जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शेक आउट ड्रिल का आयोजन किया गया।

ड्रिल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें एमएससी रसायन विज्ञान, एमए भूगोल, एमबीए, पीजीडीसीए और एमकॉम के विद्यार्थी शामिल रहे। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. विम्मी रानी ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भूकंप से पहले की तैयारियों, भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और भूकंप के बाद की जाने वाली आवश्यक गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही शेक आउट ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को भूकंप से बचाव के व्यावहारिक उपायों का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर प्रो. अमिता जोशी, डॉ. दीपक, प्रो. दिनेश, डॉ. पूजा भाटी, प्रो. शिखा और प्रो. कामिनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें