फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आपदा प्रबंधन पर राजगढ़ में निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
राजगढ़ में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



सिरमौर जिला भी भूकंप की दृष्टि से डेंजर जोन में आया : प्रदीप चौहान

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय प्रशासन ने राजगढ़ में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता रैली निकाली। यह रैली एसडीएम कार्यालय से शुरू होकर राजगढ़ बाजार तक निकाली गई, जिसमें स्थानीय स्कूलों, आईटीआई और बीएड कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में जागरूकता से जुड़े नारे और बैनर द्वारा आम जनता को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। रैली के समन्वयक प्रदीप चौहान ने बताया कि चार अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही हुई थी, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक त्रासदी को याद करते हुए लोगों को आज भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सिरमौर जिला भी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील (डेंजर जोन) में शामिल हो चुका है। ऐसे में इस प्रकार की जागरूकता रैलियां बेहद जरूरी हैं, ताकि लोग आपदा के समय सही कदम उठा सकें और जनहानि को कम किया जा सके।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें