फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित आत्महत्या मामले की हो उच्च स्तरीय जांच : आप

Thu, 21 Jan 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी जिला संयोजक विरेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी परमानंद शर्मा, जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ मीना कुमारी, प्रभारी नाहन मंडल विनोद भटनागर व पांवटा मंडल संयोजक डॉ. आरएस परमार समेत पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि हैदराबाद विवि में एक दलित छात्र आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच होनी जरूरी है।
विज्ञापन


एसडीएम पांवटा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। आप के पदाधिकारियों ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर रोहित बेमूला मामला चिंतनीय है। इससे विद्यार्थी जगत भी हतप्रभ व दुखी है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच होना जरूरी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें