फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने के लिए पांच जनवरी होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ ने मांगे आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पांच आंगनबाड़ी सहायिका पदों को भरने के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को एसडीएम कार्यालय में सुबह 10:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक सत्यापित दस्तावेजों सहित 30 दिसंबर तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। फीडर क्षेत्र की सामान्य निवासी महिलाएं ही संबंधित केंद्रों के लिए आवेदन कर सकतीं हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए फागू केंद्र, जबकि सहायिका के लिए पीड़ग, रूग, बधाऊधार, बड़ू साहिब-1 व कोलन केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है और परिवार की वार्षिक आय पचास हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सर्वेक्षण प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ प्रस्तुत करने होंगे। वर्तमान में कार्यकर्ताओं को 10,500 तथा सहायिकाओं को 5,800 प्रतिमाह मानदेय देय है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, अन्य प्रमाणपत्रों एवं साक्षात्कार के आधार पर कुल 25 अंकों में से वरीयता के अनुसार चयन किया जाएगा।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें