फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बजट में दी बढ़ोतरी देने की उठाई मांग

विज्ञापन
नाहन में बैठक के बाद आंगनबाड़ी कार्यकताएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री से बजट में की गई एक हजार रुपये की बढ़ोतरी जल्द जारी करने की मांग की है। नाहन में मीडिया को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन शिलाई की सचिव चंद्रकला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस साल के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी। जो आज तक नहीं मिली है।
विज्ञापन


इसे लेकर जून माह में शिमला में भी प्रदर्शन किया गया था। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि इसे तुरंत जारी कर दिया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि सितंबर जाने को है और मानदेय बढ़ोतरी आज तक जारी नहीं की गई है। जबकि दूसरे सभी कर्मचारियों को यह बढ़ोतरी जारी कर दी गई है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि उनके मानदेय में की गई हजार रुपये की बढ़ोतरी को शीघ्र जारी किया जाए। इससे पूर्व यूनियन की बैठक नाहन में हुई और मानदेय बढ़ोतरी को जारी नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें