फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक पुलिया से गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। सनौरा-नेरीपुल सड़क पर जघेड़ नाले के समीप वीरवार को गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक पुलिया से नीचे पलट गया। हादसे के कारण ट्रक में लदे गैस सिलिंडर नाले में बिखर गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई सिलिंडर फटा। ट्रक में केवल चालक ही सवार था। वह भी सुरक्षित है। ट्रक बद्दी प्लांट से रसोई गैस लेकर रोहड़ू जा रहा था। जघेड़ नाले पर बनी पुलिया को पार करते समय ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें