फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: श्याम चंद के रुप में हुई रेणुका झील में डूबे व्यक्ति की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम चंद के रूप में हुई रेणुका झील में डूबे व्यक्ति की शिनाख्त
विज्ञापन

सोलन में भाई के साथ करता था राज मिस्त्री का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका झील में डूबे व्यक्ति के शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक व्यक्ति के भाई और जीजा ने शनिवार देर रात को ददाहू पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक 30 वर्षीय श्यामचंद ऊंचा टिक्कर (संगड़ाह) का रहने वाला था। वह सोलन में अपने भाई के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। इन दिनों वह अपने घर आया हुआ था।
व्यक्ति की रेणुका झील में डूबने से मौत हुई या आत्महत्या करने से इसे लेकर पुलिस की छानबीन जारी है।
बहरहाल मृतक के परिजनों ने भी किसी भी प्रकार की कोई शंका जाहिर नहीं की है। मृतक की दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी सहित पूरा परिवार है। रेणुका पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज नाहन में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डड्वाल ने बताया कि शव की शिनाख्त श्यामचंद निवासी ऊंचा टिक्कर के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों का गंभीरता से पता लगाया जा रहा है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें