फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में दशहरे पर जलेगा 50 फीट ऊंचा रावण

Sat, 17 Oct 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम चार बजे गिरी पुल से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में नवयुवक मंडल की ओर से दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतले को सती बाग में उत्तर प्रदेश से आए कारीगर तैयार कर रहे हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय युवा तैयारियों में जुटे हैं।
उत्सव के तहत बाजार में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शाम चार बजे गिरी पुल से शुरू होगी। शोभायात्रा में ब्रास बैंड, ढोल-ताशे और डीजे की धुनों के बीच श्रद्धालु शामिल होंगे। शाम करीब छह बजे शोभायात्रा पंडाल पहुंचेगी, जहां कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ विभिन्न करतब दिखाएंगे। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक झांकियां और आतिशबाजी उत्सव के मुख्य आकर्षण रहेंगी। नवयुवक मंडल और स्थानीय युवा व्यवसायियों की ओर से दर्शकों के लिए भंडारे और जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजकों को उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें