फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक आत्महत्या मामले में पत्नी सहित पांच गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। थाना क्षेत्र संगड़ाह के तहत जेबीटी शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को नाहन कोर्ट ने सभी आरोपियों को 10 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी मुख्यालय मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह की पत्नी मंजू, ससुर बलवीर सिंह, सास विमला देवी के अलावा मांगण गांव निवासी सुभाष एवं बांदल गांव निवासी राजपाल को भी सोमवार शाम को संगड़ाह पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया था। उन्हें कोेर्ट ने 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
विज्ञापन

बाक्स...
यह था पूरा मामला
थाना संगड़ाह में 1 अक्तूबर को रणदीप सिंह निवासी गांव शिवपुर तहसील संगड़ाह ने मामला दर्ज करवाया था कि उसके पुत्र वीरेंद्र (32) जो कि समीप की प्राइमरी स्कूल में जेबीटी के पद पर कार्यरत था। उसने अक्तूबर-2013 में मंजू निवासी गांव रिहाड़ा तहसील संगड़ाह से प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के उपरांत तीन महीने तक वीरेंद्र सिंह के साथ रहने के बाद मंजू अपने पिता के घर चली गई फिर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

इसके बाद मंजू और उसके माता-पिता ने शर्त रखी कि यदि वह अपनी बेटी प्रोमिला का विवाह मंजू के भाई से कर देंगे तो मंजू भी अपने ससुराल वापस लौट जाएगी, लेकिन प्रोमिला ने इस प्रकार के विवाह करने से साफ इंकार कर दिया। ऐसा नहीं करने पर वीरेंद्र सिंह के ससुरालियों ने उसे झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकियां दी। मंजू और उसके परिवार वालों की ओर से वीरेंद्र सिंह को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया जिससे तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने धारा 306 के अंतर्गत मामला दर्ज कर सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें