फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननसैर मेले में खूनी झड़प, तीन गंभीर घायल

Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के ननसैर मेले के दौरान पुरूवाला चौक पर रविवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो गुटों के बीच जोरदार खूनी झड़प हो गई, जिसमें पुरूवाला गांव के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अज्ञात हमलावरों ने चाकू एवं कांच की बोेतलों से युवाओं को गोद डाला और फरार हो गए। जबकि एक किलो मीटर दूर ननसैर गांव के नाग-नावण मंदिर में सांस्कृतिक संध्या चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी एवं डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने मामले की तह तक जाने के लिए स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे पुरूवाला चौक पर स्थानीय पुरूवाला गांव के तीन युवकों तथा बाहर से आए आधा दर्जन अज्ञात वाहन चालकों के बीच पहले कहा सुनी हुई और फिर अचानक चाकुओं एवं कांच की टूटी बोतलों से वार होने शुरू हो गए। संघर्ष के दौरान एक गुट के लोगों ने ही चाकू एवं कांच की बोतल से हमला बोला, जिससे गांव के दूसरे गुट के तीनों युवक हनीष (30) पुत्र अकबर अली, असलम (22) पुत्र इकबाल खान, सद्दाम (25) पुत्र यासीन निवासी गांव पुरूवाला के पेट तथा मुंह पर जोरदार वार किए। हमले से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर गिरे हुए थे। पुलिस ने बताया कि गंभीर युवकों के एक साथी मोनू ने इसकी सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी।
विज्ञापन

तीनों युवकों को पहले पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पर तीनों का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से अज्ञात हमलावरों का पता लगाने की मांग की है।
उधर, एएसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुरूवाला में हुए खूनी हमले से हनीष, असलम तथा सद्दाम के शरीर में तेजधार हथियार से हमला हुआ है। तीनों का उपचार पीजीआई में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें