सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के सराहां ऐतिहासिक तालाब में इन दिनों पानी की कमी के चलते सैकड़ों मछलियां मर रही हैं। इससे तालाब के पास से बदबू के कारण गुजरना मुश्किल हो रहा है। तालाब बाजार के बीच में होने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है।
मंगलवार सुबह तहसीलदार पच्छाद नरेंद्र पाल व पशु पालन पाल विभाग सराहां में कार्यरत डा. प्रवीण वर्मा ने तालाब का निरीक्षण कर सराहां पंचायत को आदेश दिए कि जिन लोगों ने तालाब में टुल्लू पंप व मोटरें लगाई गई है। उन्हें ही शीघ्र हटाया जाए। ताकि पानी की मात्रा और कम न हो। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी लोग मोटरें व टुल्लू पंप नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौर हो की इस तालाब में सराहां बामन द्वादशी मेले के उपलक्ष्य पर भगवान वामन वीर की पालकी का नौका विहार किया जाता है। इस दौरान भी तालाब में भारी गंदगी पड़ी रहती है। इसके अलावा कुछ लोगों ने सरेआम तालाब से फसलों की सिंचाई के लिए टूल्लू पंप व मोटरें लगाई है। जिससे पानी की मात्रा घटने से मछलियां मर रही है। उधर पशुपालन विभाग सराहां में कार्यरत डाक्टर प्रवीण मेहरा ने कहा कि सराहां तालाब में पानी का लेबल कम होने से मछलियां मरी हैं। तालाब में मछलियां ज्यादा और पानी कम है। जिस कारण मछलियों को आक्सीजन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस पानी की लेबोटरी से जांच होनी चाहिए। इसकी सूचना मत्सय विभाग को भी दे दी गई है।