फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से एक दर्जन श्रद्धालु घायल

Wed, 18 Jun 2014 05:32 AM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर स्थित भूरेशाह धार्मिक स्थल जाते वक्त श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। यही नहीं स्थानीय लोग जब मदद को तोड़े तो मधुमक्खियों ने उन्हें भी काटा। बाद में स्थानीय लोगों ने घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार भूरेशाह की मजार पर शीश नवाने के लिए यात्री वाहनों से उतर पैदल रास्ते पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे प्रीतम कौर, सौम्या, मुस्कान, परविंद्र, रजनी, अंश, सरिता, वंश, नीटू समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। यह श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र और उत्तराखंड के हरबर्टपुर से बताए जा रहे हैं। अचानक दूर-दूर तक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। इसके बाद रघुवीर सिंह, रमेश व प्रमोद समेत कुछ लोग सहायता को दौड़े। इनमें से भी कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। इन यात्रियों को स्थानीय लोगों ने पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डा. एस राघव व स्टाफ नर्स अर्चना समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार दिया। इन घायल यात्रियों में कुरुक्षेत्र (हरियाणा) एवं हबर्टपुर (उत्तराखंड) के निवासी थे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें