फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने लड़की को सौंपा परिजनों के हवाले

Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धौलाकुआं / पांवटा (सिरमौर)। माजरा से लड़की भगाने मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मंगलवार को लड़की ने पांवटा अदालत में अपने बयान दर्ज करवाए जिसमें अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई। लड़की के फैसले की सराहना की जा रही है। इससे दो समुदायों के बीच तनाव टल गया है। लड़की भगाने के आरोपी युवक ने पहले ही अदालत से अग्रिम जमानत ली है।
बता दें, कि विगत दिनों माजरा क्षेत्र के एक युवक पर दूसरे समुदाय की लड़की भगाने की शिकायत दर्ज हुई थी जिससे माजरा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव एवं संघर्ष की स्थिति बनी रही। रविवार को माजरा एवं आसपास क्षेत्र के लोगों ने माजरा पुलिस चौकी के समीप धरना दिया जिसमें डीएसपी पांवटा एवं थाना प्रभारी ने दो दिनों के भीतर लड़की तलाशने का आश्वासन दिया। सोमवार को आरोपी युवक के वकील ने नाहन अदालत से अग्रिम जमानत ले ली। कोर्ट से आरोपी युवक को 7 फरवरी तक अग्रिम जमानत मिली है। पुलिस टीम ने मंगलवार को लड़की को पांवटा कोर्ट में पेश किया। अदालत में लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा एवं थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने कहा कि माजरा की लड़की को अदालत में पेश किया गया। लड़की का कहना है कि अपनी इच्छा से बाहर गई थी। लड़की के बयान एवं इच्छा पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले की पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स...
वापस भेज दी गई पुलिस फोर्स
माजरा से लड़की को भगाने मामले में दो समुदायों के बीच मनमुटाव एवं तनाव बढ़ गया था। माजरा में मंगलवार को एक समुदाय ने बैठक भी रखी थी। बढ़ते तनाव को देखते हुए नाहन से पुलिस फोर्स बुलाई गई थी लेकिन लड़की के बयान एवं परिजनों के साथ जाने के निर्णय के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने फोर्स के जवानों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें