फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने मांगा लंबित चिकित्सा बिल

Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर वेलफेयर पांवटा इकाई ने लंबित चिकित्सा एवं महंगाई भत्ते की 10 फीसदी किश्त को शीघ्र जारी करने की मांग की है। इकाई के अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार एवं विभाग पेंशनर संघ से उनकी मांगों को गंभीरता से लेने की मांग की। मंगलवार को पांवटा इकाई की बैठक में विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर विचार किया गया। लोक निर्माण विभाग के पांवटा विश्राम गृह में बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता पांवटा इकाई अध्यक्ष डॉ. विपिन कालिया ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं आयकर विभाग सामान्य श्रेणी के आयकर सीमा की छूट 2 से बढ़ाकर 3 लाख करें। जबकि पेंशनरों को प्रतिवर्ष यह छूट 4 लाख होनी चाहिए। प्रदेश सरकार से जुलाई 2013 से लंबित देय महंगाई भत्ता 10 फीसदी की दर से तुरंत जारी करें। पेंशनरों के कई वर्षों से लंबित चिकित्सा बिल का भुगतान किया जाए। बैठक में सभी सदस्यों ने बसंत पंचमी की बधाई दी गई। बैठक में विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रेस सचिव डॉ. टीआर शर्मा, एमएस कालरा, एमएल गुप्ता, केसी नागपाल, आईपीएस वालिया, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. प्रमोद गुप्ता एवं आरएस परमार समेत पेंशनर संघ पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें