फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलांह स्कूल में साल से शिक्षकों के कई पद खाली

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हलांह में पिछले एक साल से शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हुए हैं। इसके चलते स्कूल में पढ़ने वाले करीब 350 बच्चाें का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। ग्रामीणों को अब अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है।
स्कूल के एसएमसी प्रधान दौलत राम, नाया पंजौड़ पंचायत प्रधान भारत भूषण मोहिल, उप प्रधान मनी राम, हलांह पंचायत प्रधान ममता देवी सहित ग्रामीण राम भगत सरस्वती, धर्मपाल, जालम सिंह, वेद प्रकाश, जगदीश व रतन ने बताया कि वरिष्ठ स्कूल हलांह में पिछले करीब एक वर्ष से शिक्षकों के लगभग सभी पद रिक्त पड़े हुए हैं। विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी यहां पर रिक्त पदों की भर्ती नहीं की जा रही। इस कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हलांह स्कूल में नाया, पंजौड़, हलांह, कफेलनू, तांदियो, लोजा, देवथल, मानल व भीव से सैकड़ों बच्चें शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। बिना शिक्षकों के उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, समाज, शारीरिक शिक्षक, टीजीटी नान मेडिकल, मेडिकल, क्लर्क, अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक व प्रधानाचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने विभाग से शीघ्र ही रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर इस संबंध में जिला उच्च शिक्षा उप निदेशक अनिल कश्यप ने बताया कि वह हलांह स्कूल का दौरा कर स्कूल में रिक्त पड़े पदों की रिपोर्ट तैयार कर आगामी 27 नवंबर को शिमला में आयोजित बैठक में रखेंगे। इसके बाद ही स्कूलों में रिक्त पड़े पदों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें