फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका विकास बोर्ड ने 15 लाख कमाए

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के मध्यनजर रेणुका विकास बोर्ड को अभी तक 15 लाख रुपये से अधिक की कमाई हो चुकी है। सोमवार तक मेला मैदान में कुल 185 प्लाटोें को बेचे जा चुके थे।
विज्ञापन

मेले का मुख्य आकर्षण और मनोरंजन का साधन झूले का प्लाट इस वर्ष 1.05 लाख में बिना बोली के मोहम्मद ईनाम यमुनानगर निवासी को मिला। झूले का प्लाट बीते वर्ष की तुलना में 10 हजार रुपये कम राशि पर दूसरा बोली दाता न होने पर दिया गया। पिछले वर्ष झूले का प्लाट बोली पर 1.15 लाख रुपये में गया था। मेला मैदान मेें अभी भी 50 फीसदी प्लाट खाली पड़े हैं।
सोमवार को प्लाट आवंटन में झूले का प्लाट एसडीएम संगडाह दलीप नेगी की अध्यक्षता में किया गया। एसडीएम ने बताया कि 22 नवंबर तक सभी प्लाटों को बेच दिया जाएगा। व्यापारियों के आने का क्रम जारी है तथा दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सजाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। बताया कि एक व्यक्ति को जबरदस्ती प्लाट पर कब्जा किए जाने की सूरत में नोटिस जारी किया है। प्रदर्शनी वाले प्लाट भी विभागों को सौंप दिए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार संगड़ाह पीएस रांटा, कानूनगो राकेश गुप्ता, जगपाल सिंह, इंद्र सिंह, हीरा सिंह के अतिरिक्त खालाक्यार पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह और हीरा लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें